PT News ( अयोध्या ): अयोध्या के राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर चार करोड़ का फ्रॉड हुआ है। एक फर्जी वेबसाइट के जरिए करीब 6 लाख 30 हजार से अधिक लोगों को ठगा गया। इन लोगों से प्रसाद वितरण के नाम पर चार करोड़ रुपये तक की ठगी की गई। पढ़िए कैसे चर करोड़ तक पहुंचा 51 रुपए से शुरू फ्राड।
जब आप राम की भक्ति में लीन थे। आन लाइन ही सही प्रभु के प्रसाद पाने को आतुर थे, तब गाजियाबाद में बैठा एक व्यक्ति आप की भक्ति को रुपये में लूटने का पूरा प्लान बना रहा था। नाम है आशीष सिंह है। आशीष सिंह ने आपकी आस्था का फायदा उठाते हुए एक फर्जी वेबसाइट के माध्यम से राम मंदिर का प्रसाद उनके घर तक पहुंचाने का झांसा दिया। इसने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से कुछ सप्ताह पहले ही एक फर्जी वेबसाइट khadiorganic.com लॉन्च की। इस वेबसाईट पर छह लाख से अधिक भक्तों ने प्रभु राम के प्रसाद का ऑर्डर दिया। इसमें विदेशी भक्त भी शामिल थे। इस मामले पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अधिकारियों की नजर पड़ी तो उन्होंने इस मुद्दे को उठाया। फिर पुलिस ने आईटी अधिनियम आदि से संबंधित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वह अमेरिका की यात्रा से लौटा था। कृपा है राम की कि अयोध्या पुलिस ने 372520 पीड़ितों के 2.15 करोड़ वापस करा लिया है। शेष का इंतजार कीजिए।
पढ़िए और सुनिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर को
राम के नाम का प्रसाद देने के नाम पर की गई एक ऑन लाइन एजेंसी से लगभग 6 लाख 30 हजार से भी ज्यादा श्रद्धालुओं से प्रसाद वितरण के नाम पर आनलाइन ठगी कर 3 करोड़ 85 लाख रूपये के फ्राड की घटना में साइबर थाना टीम अयोध्या पुलिस द्वारा पूरी धनराशि को सीज कराकर पीड़ितों के खातें में 2 करोड़ 15 लाख की धनराशि वापस करायी गयी। शेष धनराशि भी पीडितों के खातों में वापस कराई जाएगी।
Leave a Reply
Cancel ReplyVOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.