प्यार में हत्यारी बनी सोनम! प्रेमी के साथ मिलकर बनाया बेहद ख़तरनाक प्लान

प्यार में हत्यारी बनी सोनम! प्रेमी के साथ मिलकर बनाया बेहद ख़तरनाक प्लान

PT News ( सेंट्रल डेस्क ): राजा रघुवंशी मर्डर मिस्ट्री से धीरे धीरे पर्दा उठने लगा है। पता चला है कि सोनम अपने फैक्ट्री में काम करने वाले के प्यार में पागल थी। शादी प्रेमी के बजाय राजा रघुवंशी से हुई तो प्रेमी के साथ मिलकर राजा रघुवंशी को रास्ते से हटाने का प्लान बना डाली, जिसके परिणाम स्वरूप मेघवाल की यह दर्दनाक घटना सामने आई।

सोनम का प्रेमी राज कुशवाहा है मास्टमाइंड

राजा रघुवंशी की हत्या का मास्टमाइंड राजा कुशवाहा को बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि राजा और सोनम का अफेयर चल रहा था। शादी के बाद दोनों ने मिलकर राजा को रास्ते से हटाने की प्लनिंग की। राज ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर सोनम के पति को रास्ते से हटाने की प्लानिंग की। जानकारी के मुताबिक सोनम ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद पिता के बिजनेस को जॉइन कर लिया था। इसी कंपनी में राज कुशवाहा भी ज़ॉब करता था। यहीं से दोनों की पहचान हुई, जो प्यार में बदल गई। सोनम अपने पिता के कंपनी में काम किया करती थी। यहीं राजा कुशवाहा भी काम किया करता था। सोनम का अफेयर खुद से 5 साल छोटे शख्स से था। उसने शादी खुद से 5 साल बड़े शख्स से की थी।

सोनम के घर के पास ही रहता था राज कुशवाहा 

राज कुशवाडा सोनम के पिता की संपनी में ही काम किया करता था। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले राज सोनम के घर भी आया था। वो सोनम के घर के पास ही रहता था। करीब डेढ़ साल पहले वो यहां से शिफ्ट होकर कहीं और चला गया था। अब राजा रघुवंशी के हत्या के आरोपी में गिरफ्तार सोनम को मेघालय पुलिस से ट्रांजिट रिमांड पर लेने की तैयारी में है। तो इधर सोनम ने ऐसा खुलासा किया कि पूरा केस ही पलट गया है। सोनम ने खुद को आरोपी नहीं पीड़ित बताया है।

15000 से 20000 होगी सैलरी

राज कुशवाह की कमाई और नेटवर्थ की बात करें तो ज्यादा नहीं है। मुश्किल से साल की कमाई दो लाख भी नहीं थी। बताया जाता है कि प्लाईवुड फैक्ट्री में उसकी सैलरी 15000-20000 रुपए के बीच में रही होगी। उसका लिविंग स्टैंडर्ड भी वैसा नहीं था। फिर भी सोनम की दिल्लगी थी।राज कुशवाह का फैमिली बैकग्राउंड भी वैसा नहीं है। सोनम उसकी तुलना में कही अधिक अमीर थी। उसकी फैमिली के पास इंदौर में अपना मकान था। फैक्ट्री है। इसके बावजूद वह अपने कर्मचारी के प्यार में पड़ी थी।

राजा का था लाखों का कारोबार

सोनम रघुवंशी का पति राजा रघुवंशी ट्रांसपोर्ट कारोबारी थे। उनका बिजनेस लाखों में था। इसके बावजूद सोनम ने राज कुशवाह को पाने के लिए इस हद तक चली गई। हालांकि पुलिस अभी सभी के कनेक्शन के बारे में कुछ नहीं बता रही है। अभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

गाजीपुर कैसे पहुंची सोनम रघुवंशी 

मध्य प्रदेश के इंदौर से मेघालय के शिलॉन्ग में लापता हुए कपल के मामले में नया मोड़ सामने आ गया है। एक तरफ जहां पति राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई तो वहीं कई दिनों से लापता सोनम रघुवंशी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक चाय के ढाबे पर मिली है। अब सवाल यह है कि जिस सोनम को पुलिस शिलॉन्ग की गली-गली में ढूंढ रही थी वो गाजीपुर कैसे पहुंची, वो भी अकेले। इस पर सोनम ने खुद खुलासा किया है। सोनम ने पुलिस को बताया है कि वो खुद से गाजीपुर नहीं पहुंची है। उसे अगवा करने वाले वहां छोड़ गए थे। सोनम खुद को पीड़ित बता रही है। सोनम ने बताया कि उसे अगवा कर लिया गया था और अपहरण करने वाले ही उसे गाजीपुर छोड़ गए।

क्या कहती है मेघालय पुलिस की थ्योरी 

मेघालय में हुए सनसनीखेज राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर पुलिस सूत्रों से बड़ी जानकारी सामने आई है। शुरुआती जांच में जो बातें सामने आ रही हैं उनसे साफ है कि यह हत्या कोई आपसी झगड़े का नतीजा नहीं, बल्कि एक प्री-प्लॉटेड मर्डर है, जिसकी योजना काफी पहले ही बना ली गई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या पूरी तरह सुनियोजित थी। इस साजिश के पीछे राज कुशवाहा को मास्टरमाइंड माना जा रहा है। उसके साथ अन्य आरोपी पहले से ही प्लान बनाकर शिलांग पहुंचे थे। वहां जाने का मकसद राजा रघुवंशी की हत्या करना था,\ और इसी मकसद से उन्होंने यात्रा की। मेघालय पुलिस के मुताबिक, ‘हत्या के बाद सभी आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए और अलग-अलग रास्तों से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की ओर निकल गए। पुलिस के पास इस बात के पुख्ता सुराग हैं कि घटना के बाद सभी ने ट्रेन के जरिए वापसी की योजना बनाई थी।

लाइव वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment