एसएचओ चलाए रिक्शा, साथी पुलिस वालों ने बेचा गन्ने का जूस

एसएचओ चलाए रिक्शा, साथी पुलिस वालों ने बेचा गन्ने का जूस

PT News ( मध्यप्रदेश ): क्या आपने कभी एसएचओ को रिक्शा चलाते देखा है। साथी पुलिस वालों को गन्ने का जूस बेचते देखा है। नहीं, जालंधर वालों ने देखा है। पंजाब पुलिस को नहीं मध्यप्रदेश की पुलिस को। अब सवाल उठता है कि ऐसी क्या विपदा आ पड़ी जो मध्य प्रदेश के एक एसएचओ को रिक्शा चलाना पड़ा और साथ के सिपाहियों को गन्ने का जूस बेचना पड़ा। आइए विस्तार से समझते हैं।


दरअसल, मध्यप्रदेश पुलिस ने हथियार तस्करों को पकड़ने के लिए पंजाब के जालंधर में फिल्मी अंदाज अपनाया। थाना प्रभारी ने रिक्शा चालक और एक अन्य पुलिसकर्मी ने गन्ने का जूस विक्रेता बनकर रेकी की। एक सप्ताह की मेहनत के बाद आरोपी जगविंदर सिंह को उसकी गर्भवती पत्नी के साथ अस्पताल जाते समय गिरफ्तार किया। इसके बाद दूसरे आरोपी वीरपाल सिंह को भी पकड़ा। दोनों को कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर मध्यप्रदेश लाया गया है।

 मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की पुलिस ने हथियार तस्करों को पकड़ने के लिए फिल्मी अंदाज अपनाया। थाना जैतापुर प्रभारी और उनकी टीम ने पंजाब के जालंधर में एक सप्ताह तक भेष बदलकर निगरानी की और आखिरकार दो फरार तस्करों को धर दबोचा। इस दौरान एक पुलिसकर्मी रिक्शा चालक बना तो दूसरा गन्ने का जूस बेचता नजर आया।

30 मई को खरगोन पुलिस ने दो हथियार तस्कर वीरपाल सिंह और जगविंदर सिंह को अवैध देसी पिस्टल और जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया था, लेकिन उसी रात दोनों आरोपी थाना जैतापुर से फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया।

जांच में पता चला कि दोनों आरोपी आगरा-मुंबई हाईवे से होते हुए पंजाब पासिंग ट्रक में बैठकर फरार हुए थे। जानकारी के आधार पर पुलिस टीम जालंधर पहुंची। एक टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर तलाश शुरू की, दूसरी टीम ने भेष बदलकर आरोपियों की रेकी शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने खुद रिक्शा चलाकर इलाके की निगरानी की, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी गन्ने का रस बेचता रहा। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी जगविंदर सिंह की पत्नी गर्भवती है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने अस्पताल और उसके आसपास के मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी। जैसे ही जगविंदर अपनी पत्नी को अस्पताल ले जाते हुए स्टेशन रोड से गुजरा टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मिले जानकारी के आधार पर वीरपाल सिंह को भी पकड़ लिया गया।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment