बकरीद त्याग, सेवा और समर्पण का पर्व है,, जानिए कैसे

बकरीद त्याग, सेवा और समर्पण का पर्व है,, जानिए कैसे

PT News ( सेंट्रल डेस्क ): आज बकरीद है । यह मुसलमानों का एक बहुत बड़ा त्योहार है। इसे ईद-उल-अजहा या कुर्बानी की ईद के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार पूरी दुनिया में बहुत श्रद्धा और भाईचारे के साथ मनाया जाता है। यह ईद हर साल हज यात्रा के खत्म होने पर मनाई जाती है जो इस्लाम धर्म के पांच स्तंभों में से एक है। बकरीद हमें सिखाती है कि त्याग, ईमान और इंसानियत के रास्ते पर चलकर अल्लाह की राह में खुद को समर्पित करना ही असली भक्ति है। आज के दिन मुसलमान कुर्बानी देकर उस ऐतिहासिक घटना को याद करते हैं, जब पैगंबर इब्राहीम ने अल्लाह की आज्ञा का पालन करते हुए अपने बेटे की कुर्बानी देने का फैसला किया था। बकरीद पर कुर्बानी के जरिए समाज में जरूरतमंदों की मदद की जाती है। यह पर्व हर इंसान को यह याद दिलाता है कि सच्चा धर्म वही है, जिसमें दूसरों की भलाई और परोपकार शामिल हो। इसलिए बकरीद सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि एक सोच और जीवनशैली है जो इंसान को बेहतर बनाती है।

कैसे तय होती है बकरीद की तारीख 

इस्लामिक कैलेंडर चांद की गणना पर आधारित होता है। इसलिए हर साल बकरीद की तारीख बदलती है। बकरीद की तारीख चांद दिखने के बाद ही तय की है। इस बार सऊदी अरब में 27 मई को जुल-हिज्जा का चांद दिखाई दिया, जिससे यह तय किया गया कि सऊदी अरब में 6 जून और भारत में 7 जून शनिवार को बकरीद मनाई जाएगी। यह तारीख इस्लामिक महीने जिल-हिज्जा की 10वीं तारीख को आती है, जो हज का आखिरी और सबसे पवित्र दिन माना जाता है।

भारत में बकरीद क्यों मनाई जाती है

बकरीद का सीधा संबंध पैगंबर इब्राहीम (अलैहिस्सलाम) की उस परीक्षा से है, जिसमें उन्होंने अल्लाह के हुक्म पर अपने बेटे इस्माईल (अलैहिस्सलाम) की कुर्बानी देने का फैसला किया था। इब्राहीम को अल्लाह की तरफ से सपना आया। सपने में उनसे अपने सबसे प्यारे बेटे को कुर्बान करने को कहा गया। इब्राहीम इसे अल्लाह की आज्ञा मानकर अपने बेटे इस्माईल को लेकर कुर्बानी के लिए निकल पड़े। जैसे ही उन्होंने बेटे की आंखों पर पट्टी बांधी और कुर्बानी के लिए चाकू चलाया, अल्लाह ने इस्माईल को बचा लिया और उसकी जगह एक दुम्बा (मेंढ़ा) भेज दिया। इस घटना से यह सीख मिलती है कि जब कोई इंसान अल्लाह के हुक्म को पूरी तरह मान लेता है तो अल्लाह उसकी नीयत और ईमान की कद्र करता है।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment