PT News (लखनऊ): उत्तर प्रदेश को लंबे समय बाद नया पुलिस प्रमुख मिल गया है। शनिवार शाम राज्य सरकार ने राजीव कृष्ण को प्रदेश का नया कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। वे यूपी के लगातार पांचवें कार्यवाहक डीजीपी बने हैं। पिछले कुछ समय से नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर चर्चा चल रही थी, लेकिन अंत में राजीव कृष्ण का नाम फाइनल किया गया।
राजीव कृष्ण 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और मूल रूप से नोएडा के रहने वाले हैं। उनका जन्म 26 जून 1969 को हुआ था। तीन दशक से ज्यादा के अपने करियर में उन्होंने कई अहम पदों पर काम किया है। उन्हें तेज फैसले लेने वाला और मेहनती अफसर माना जाता है। फिलहाल वे डीजी इंटेलिजेंस और पुलिस भर्ती बोर्ड के चेयरमैन हैं। माना जाता है कि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे भरोसेमंद अफसरों में से एक हैं।
पेपर लीक मामले के बाद सीएम योगी ने उन्हें पुलिस भर्ती की जिम्मेदारी दी थी, जिसे उन्होंने अच्छे से निभाया। इसी वजह से उन पर सीएम का विश्वास और बढ़ा। राजीव कृष्ण की पत्नी आईआरएस अधिकारी हैं और वे लखनऊ में तैनात हैं। राजीव कृष्ण के परिवार में कई अफसर भी हैं।
राजीव कृष्ण को फिलहाल कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है क्योंकि वे यूपी पुलिस की कॉडर लिस्ट में 12वें नंबर पर हैं। स्थायी डीजीपी बनने के लिए उन्हें मार्च तक इंतजार करना होगा, क्योंकि तब तक कई डीजी रैंक के अफसर रिटायर हो जाएंगे।
Leave a Reply
Cancel ReplyVOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.