बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद गोरखपुर में हड़कंप! पोल्ट्री दुकानों पर ताला
PT News (गोरखपुर): गोरखपुर: शहर में बर्ड फ्लूए के मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए मुर्गा समेत सभी प्रकार के पक्षियों की बिक्री पर 21 दिन तक पूरी तरह रोक लगा दी है! यह निर्णय प्रशासन ने तब लिया जब शनिवार को शहर की चार मुर्गा दुकानों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और पशुपालन विभाग ने संयुक्त रूप से सर्वे किया और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यह रोक लगाने का फैसला लिया।
सभी पोल्ट्री फार्म और दुकानों को किया गया बंद
फिलहाल सभी पोल्ट्री दुकानों को 21 दिन के लिए बंद कर दिया गया है और संबंधित इलाकों में सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क जरूर रहें। निगरानी टीम लगातार सक्रिय है ताकि वायरस को शहर के अन्य हिस्सों में फैलने से रोका जा सके।
प्राणी उद्यान में बाघिन की मौत से शुरू हुआ अलर्ट
बर्ड फ्लू को लेकर खतरे की शुरुआत तब हुई जब गोरखपुर प्राणी उद्यान में एक बाघिन ‘शक्ति’ की मौत हो गई थी। जांच में उसमें H5 वायरस की पुष्टि हुई। इसके बाद चिड़ियाघर में एक के बाद एक शेर, तेंदुआ और भेड़िए की भी मौत हुई, जिससे प्रशासन ने बर्ड फ्लू के खतरे को बेहद गंभीर माना।
चिड़ियाघर में कड़ी निगरानी और PPE किट जरूरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के सभी चिड़ियाघरों में अलर्ट जारी किया है। कर्मचारियों के लिए PPE किट अनिवार्य कर दी गई हैं। साथ ही जानवरों की नियमित स्वास्थ्य जांच और पूरे परिसर का सैनिटाइजेशन सुनिश्चित किया जा रहा है। गोरखपुर चिड़ियाघर को 3 जून तक बंद रखा गया है।
Leave a Reply
Cancel ReplyRelated News
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.